Skip to main content

गले की खराश , गला बैठ जाना , जीभ के छाले इत्यादी समस्या से तुरंत छुटकारा पाने के देशी और आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे। Ayurvedic Home Remedies To Cure Sore Throat ,Tongue Ulcer in Hindi

गले में दर्द और मुंह के छाले आम तौर पर गर्मी के मौसम में होने वाली समस्याओं में से हैं। गले में दर्द में आपको गले में खराश या फिर सूखे और फड़फड़ाते गले की समस्या हो सकती है। मुंह के छाले में आपको मुंह में छोटे छोटे दाने या फिर छाले देखने को मिल सकते हैं जो आपको खाने पीने में दिक्कत पैदा करते हैं।ईन समस्याओं के लिए, आपको अपनी देखभाल में सावधानी बरतनी चाहिए।इस समस्या से तुरंत छुटकारा पाने के लिए हम आपके लिए लाए है देशी और आयुर्वेदिक नुस्खे जिससे गले से संबंधित कोई भी समस्या का आप निदान कर पाएंगे।
  • सिरके से गरारे करने से गले की खराश ठीक हो सकती है।
  • पान खाने से गले में खराश हो तो लौंग को मुंह में रखने से यह ठीक हो जाता है।
  •  शहद के साथ पानी के गरारे करने से मुंह के छाले और गले की खराश ठीक हो जाती है।
  • टंकनखार(Borex Powder)को पानी में घोलकर कुल्ला करने से मुंह की चांदी(छाले) और जीभ की चांदी निकल जाती है।
  •  बबूल की छाल को उबालकर कुल्ला करने से मुंह की चांदी साफ हो जाती है।
  •  अगर गला खराब है तो गर्म नमक के पानी से गरारे करने से यह ठीक हो जाता है।
  •  हींग को गर्म पानी में डालकर पीने से आवाज अटकी हो तो खुल जाती है।
  •  गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी डालकर पीने से गले की खराश ठीक हो जाती है।
  •  आवाज अटकी हो तो पका हुआ अनार खाने से खुल जाता है।
  •  रात को भुने चने खाकर गर्म पानी पीने से आवाज अटकी हो तो खुल जाती है।
  •  बोरदी की छाल का टुकड़ा चूसने से आवाज अटकी हो तो वह खुल जाती है।
  • अंगूर को अच्छी तरह से पीसकर शहद लेकर उसका पेस्ट बनाकर जीभ पर लेप करें, जीभ पर दात लग गए हो तो ठीक हो जाती है।
  • गले की खराश में लौंग को हल्का सा भूनकर मुंह में रखने से गले की खराश दूर होती है।
  • भोजन के बाद काली मिर्च का चूर्ण घी में चाटने से आवाज अटकी हो तो खुल जाती है।
  • चीनी की गांठ मुंह में रखकर चूसने से आवाज अटकी हुई हो तो खुल जाती है।
  • लहसुन को खूब घिसकर उसका लेप बनाकर, कपड़े पर लगाकर, पट्टी बनाकर गले की खराश जैसे एनजाइना पर लगाने से गले की खराश ठीक हो जाती है।
  • जौ के आटे से धनिया का रस निकालकर प्रतिदिन एनजाइना पर लगाने से एनजाइना ठीक हो जाती है।
  • जीरा और सिंधव के साथ प्याज का सलाद खाने से गला साफ होता है। 
  •  ताजी और खट्टी ना हो ऐसी छाछ पीने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
  •  तुलसी के पत्ते चबाने और तुलसी के पत्तों के काढ़े से गरारे करने से सांसों की दुर्गंध दूर होती है।
  •  धनिया पत्ती चबाने से गले की किसी भी प्रकार की खराश ठीक हो जाती है।

🙏 स्वस्थ रहे सुखी रहे 🙏

Comments